आज के समय में जब ऑनलाइन बैंकिंग लगातार बढ़ती ही जा रही है, लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा और उन्हें लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के क्रेडिट कार्ड बाज़ार में ले कर आते रहते है। ये कार्ड्स उपभोग्ताओ को विभिन्न प्रकार के ऑफर और कैश पॉइंट्स भी देते है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड भी एक ऐसा ही क्रेडिट कार्ड है। इसे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक ऑल-इन-वन कार्ड के रूप में लॉन्च किया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड (Standard Chartered DigiSmart Credit Card) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड क्या है?
Standard Chartered DigiSmart Credit Card स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के द्वारा लांच किया गया एक ऑल-इन-वन क्रेडिट कार्ड है। ये कार्ड उन लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार बनाया गया है, जो लोग ज़्यादातर खरीददारी ऑनलाइन करते हैं। यह क्रेडिट कार्ड खरीदारी, यात्रा, खानपान, फिल्में और राशन की खरीदारी पर कई लाभ प्रदान करता है। इस कार्ड पर वार्षिक शुल्क के बजाय 49 रु. मासिक शुल्क लगता है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट कार्ड की विशेषताओं और लाभों को जानने के लिए तथा इसके लिए अप्लाई प्रक्रया की जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

Standard Chartered DigiSmart Credit Card Offers
ब्रांड | ऑफर जानकारी | अधिकतम छूट |
आईनॉक्स सिनेमा | आईनॉक्स पर मूवी टिकट खरीदने पर एक के साथ एक टिकट मुफ़्त का ऑफर प्राप्त करें।ऑफर प्रति माह केवल 2 ट्रांन्जेक्शन के साथ शनिवार और रविवार को मान्य है। | ट्रांन्जेक्शन पर अधिकतम ₹ 200 की छूट |
ग्रोफर्स | न्यूनतम खर्च के साथ 10% की छूट। प्रति माह 5 ट्रांन्जेक्शन के लिए मान्य। | ₹ 1,000 प्रति माह |
मिंत्रा | न्यूनतम खर्च सीमा के साथ 20% की छूट। प्रति माह केवल 1 ट्रांन्जेक्शन के लिए मान्य। | ₹ 700 प्रति माह |
जोमैटो | न्यूनतम खर्च के साथ 10% की छूट। प्रति माह 5 ट्रांन्जेक्शन के लिए मान्य।प्रोमोकोड: DIGISMART | ₹ 150 प्रति ट्रांन्जेक्शन |
यात्रा | डोमेस्टिक फ्लाइट पर 20% की छूटअंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर 10% की छूट। डोमेस्टिक होटलों पर 25% की छूटप्रोमोकोड: DIGISMART | डोमेस्टिक फ्लाइट – ₹ 750अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट – ₹ 10,000डोमेस्टिक फ्लाइट – ₹ 4000 |
ओला कैब | ओला कैब पर 15% कैशबैक। | ₹ 600 प्रति माह |
डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं
- कॉन्टैक्टलेस भुगतान – स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड NFC सक्षम- POS टर्मिनल पर 2,000 रु. पर एक बार में कॉन्टैक्टलैस भुगतान की अनुमति देता है। कार्डधारक को इस तरह के भुगतान के लिए कार्ड को स्वाइप नहीं करना है।
- EMI सुविधा – बैंक 5,000 रु. ज़्यादा के ट्रांजेक्शन पर EMI सुविधा भी प्रदान करता है। इस सुविधा का लाभ इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से लिया जा सकता है।
- क्रेडिट कार्ड पर लोन- योग्य कार्डधारक अपने डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड पर लोन का लाभ उठा सकते हैं। 12 महीनों से 60 महीनों की अवधि के साथ 5 लाख रू. के लोन का लाभ उठाया जा सकता है।
- बैलेंस ट्रांसफर– SCB कार्डधारक ज़्यादा ब्याज शुल्क बचाने के लिए अन्य क्रेडिट कार्ड के बकाया शेष राशि भी ट्रांसफर कर सकते हैं। शेष राशि EMI सुविधा का इस्तेमाल करके आसान EMI में भी भुगतान किया जा सकता है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड- फीस और शुल्क
फीस/ शुल्क | राशि / दर |
मासिक शुल्क | ₹ 49 (पिछले माह में 5,000 रु. खर्च करने पर छूट दी गई) |
कैश एडंवास फीस | निकाली गई राशि का 3% ( न्यूनतम ₹ 300) |
ओवर लिमिट फीस | 2.5% ओवर लिमिट राशि (न्यूनतम ₹ 500) |
देर से भुगतान पर शुल्क | स्टेटमेंट बैलेंस के लिए:₹ 100- शून्य₹ 101 से ₹ 500 तक- ₹ 100₹ 501 से ₹ 5,000 तक- ₹ 500₹ 5,001 से ₹ 15,000 तक- ₹ 700₹ 15,000 से ज़्यादा पर- ₹ 800 |
कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क | शून्य |
कार्ड बाउंस फीस | ₹ 500 |
अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर शुल्क | 3.5% का मार्क-अप शुल्क |
Standard Chartered DigiSmart क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी पात्रता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है
- आवेदक की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए
- आवदेकके पास स्थायी नौकरी और आय होनी चाहिए।
- आवेदक कोउन स्थानों से संबंधित होना चाहिए जहां स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साधन क्रेडिट कार्ड हैं।
- जिनग्राहकों के पास कोई स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड है, वे डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड के लिए योग्य नहीं होंगे। मौजूदा कार्डधारकों के आवेदन बैंक द्वारा नामंज़ूर कर दिए जाएंगे।
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए
- आवेदक का वेतन हर महीने उसके बैंक में आना चाहिए
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- पहचान प्रमाण पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, भारत का प्रवासी नागरिक, भारतीय मूल कार्ड का व्यक्ति, नरेगा द्वारा जारी किया गया जॉब कार्ड, UIDAI द्वारा जारी किए गए पत्र
- पते का प्रमाण आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल 3 महीने से अधिक पुराना नहीं है, राशन कार्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़, भारतीय मूल कार्ड का व्यक्ति, नरेगा द्वारा जारी किया गया जॉब कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स
- आय प्रमाण नई एक और 2 सैलरी स्लिप (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं), फॉर्म 16, अंतिम 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक डिजी-स्मार्ट क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रया।
- अगर आप एक स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसे बड़ी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टैंडर्ड चार्टर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sc.com/in/ पर जाना होगा तथा क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाकर अपने मनपसंद क्रेडिट कार्ड का चुनाव करने के बाद उससे संबंधित आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इस आवेदन पत्र में आपको अपना नाम, पता, ईमेल आईडी, आवासीय पता, टेलीफोन नंबर आदि प्रदान करना होगा। साथ ही आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।
- जब आप अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर देते हैं तो उसके बाद बैंक द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाती है। अगर बैंक संतुष्ट होता है तो आपको आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाता है।
Standard Chartered Bank Credit Card Customer Care
6601 4444/3940 4444 (Available between 7:00 a.m. – 11:00 p.m.)