अगर आप को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है और आप बहुत काम ब्याज दर पर उधर लेना चाहते हैं तो SBI गोल्ड लोन आपके लिए ही है। SBI बहुत ही काम ब्याज दर के साथ सोने पर 50 लाख तक का लोन दे रहा है। कोई भी लोन लेने से पहले उस लोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना बहुत आवश्यक होता है जिस से आपको भविष्य में लोन के ब्याज, प्रोसेसिंग फीस या अन्य किसी प्रकार के शुल्क को लेकर कोई परेशानी ना हो। आज के इस लेख में हम आपको SBI गोल्ड लोन कैसे लें तथा इस लोन के बारे में सभी जरुरी जानकारी प्रदान करेंगे। बेहतर जानकारी के लिए आपसे निवेदन है की पोस्ट को पूरा पढें।
SBI गोल्ड लोन क्या है ?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे पुराना बैंक है। 14 सितंबर 2022 को, भारतीय स्टेट बैंक पहली बार भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर ₹ 5 ट्रिलियन बाजार पूंजीकरण को पार करने वाला तीसरा ऋणदाता (एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद) और सातवीं भारतीय कंपनी बन गया। SBI गोल्ड लोन का लाभ आप सोने के आभूषणों या सोने के सिक्कों को SBI में गिरवी रख या सुरक्षा के रूप में जमा करके ले सकते हैं। एसबीआई गोल्ड लोन की आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है और इस लोन की स्वीकृति तत्काल मिल जाती है। SBI द्वारा ऑफर व्यक्तिगत गोल्ड लोन पर ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है। SBI गोल्ड लोन से सम्बंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई हैं।

एसबीआई गोल्ड लोन का विवरण
आर्टिकल का नाम | SBI Gold Loan |
लोन का माध्यम | ऑफिशल वेबसाइट |
लोन का प्रकार | गोल्ड लोन |
लोन लेने के लिए उम्र | 18 से 70 वर्ष |
लेने के लिए जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण, इत्यादि. |
अप्लाई करने का प्रोसेस | ऑनलाइन प्रोसेस |
कितना लोन मिलेगा? | अधिकतम 50 लाख तक |
ऑफिशल वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI गोल्ड लोन के लिए जरुरी पात्रता
SBI बैंक कई प्रकार की गोल्ड लोन योजना प्रदान करता है जिनकी पात्रता अलग अलग प्रकार से हो सकती है
एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन की पात्रता:
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- बैंक कर्मचारी, पेंशनभोगियों सहित निरंतर आय के स्रोत वाले कोई भी व्यक्ति (एकल या संयुक्त रूप से) इस लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
एसबीआई रियल्टी गोल्ड लोन के लिए पात्रता:
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- SBI होम लोन के वर्तमान और नए दोनों के लिए ग्राहक इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
बहुउद्देशीय गोल्ड लोन के लिए पात्रता:
- सभी प्रकार के किसान इस लोन के लिए पात्र है।
- किरायेदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार इस लोन के लिए पात्र है।
SBI गोल्ड लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- ठीक से भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- 2 पासपोर्ट साइज़
- पहचान और पता स्थापित करने के लिए आवेदक के KYC दस्तावेज
- आय प्रमाण
- अनपढ़ आवेदकों के मामले में गवाह की आवश्यकता होती है।
डिस्बर्सल के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- डिमांड प्रॉमिसरी नोट & डिमांड प्रॉमिसरी नोट डिलेवरी लेटर
- गोल्ड डिलिवरी लेटर
- अरेंजमेंट लेटर
एसबीआई गोल्ड लोन की फीस और शुल्क
SBI Gold Loan | Charges |
Annual Interest (वार्षिक ब्याज) | 7.50% से शुरू ( लोन राशि पर निर्भर करेगा) |
Processing Fees (प्रोसेसिंग फीस) | 0.25% + GST | न्यूनतम ₹ 250 + GST (योनो के माध्यम से लागू होने पर शून्य) |
Period of repayment (पुनर्भुगतान की अवधि) | 36 महीने तक |
GST (जीएसटी) | 18% तक |
गोल्ड आइटम जो स्वीकार किए जाते हैं | गुणवत्ता और मात्रा के मामले में वैरिफाइड सोने के गहने |
Late Fee (विलम्ब शुल्क) | EMI Delay होने पर देना पड़ सकता है। |
Loan Service Fee (ऋण सेवा शुल्क) | लोन राशि पर निर्भर करेगा। |
SBI गोल्ड लोन की विशेषताएं
- कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी प्रकार के खर्चो की पूर्ति के लिए 50 लाख तक का एसबीआई गोल्ड लोन ले सकता है।
- बैंक कई प्रकार के एसबीआई गोल्ड लोन स्कीम प्रदान करता है जिनके लाभ अलग अलग प्रकार से है।
- गोल्ड लोन के तहत दी जाने वाली ऋण राशी आपके सोने की वैल्यू के आधार पर दी जाती है।
- इस लोन के लिए आप बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
- किसानो के लिए अलग से किसान गोल्ड लोन योजना है जिसका लाभ कोई भी किसान ले सकता है।
- SBI गोल्ड लोन कैलकुलेटर की मदद से आप अपने लोन की पात्रता की गणना कर सकते है।
- कम प्रोसेसिंग फीस, लंबी अवधि और आकर्षक ब्याज दरें।
- लोन सीधे आपके बैंक खाते में वितरित किया जाता है।
- विभिन्न माध्यमों से भुगतान की सुविधा।
- 24×7 ग्राहक सहायता सेवा।
एसबीआई गोल्ड लोन ऑनलाइन प्रोसेस
गोल्ड लोन लेने के लिए आवेदन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम में आपको अपनी नज़दीकी बैंक शाखा में विजिट करना होगा तथा ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए निचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर आना होगा।
- यहाँ Loans सेक्शन में Gold Loan ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां आपको गोल्ड लोन के दो ऑप्शन मिलेंगे, आपको जो लोन लेना है उस पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए आपको Apply Now के आप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने लोन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- आपके द्वारा फॉर्म सबमिट करने के बाद बैंक के अधिकारी आपसे सम्पर्क करेंगे और लोन की प्रक्रिया को आगे जारी किया जायेगा।
एसबीआई कस्टमर केयर और कांटेक्ट डिटेल्स
एसबीआई कस्टमर केयर से संपर्क करने के तरीकों के बारे में नीचे बताया गया है:
टोल-फ्री नंबर: 1800-11-2211 और 1800-425-3800। चार्जेबल नं.: 080-2659-9990
एसबीआई मिस्ड कॉल सर्विस: मिस्ड कॉल सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके 09223488888 पर ‘REG Account Number’ SMS भेजें।
मेल लिखें: आप नीचे दिए गए पते पर लिख सकते हैं:
कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट
भारतीय स्टेट बैंक
स्टेट बैंक भवन, 16th फ्लोर
मैडम कामा रोड,
मुंबई, 400 021
टेलीफोन: 022-22029456
फैक्स: 022 2274243
शिकायत दर्ज करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का भी उपयोग कर सकते हैं:
8008202020 पर “UNHAPPY” SMS भेजें
एसबीआई ऑनलाइन शिकायत फॉर्म भरें
एसबीआई रिक्वेस्ट एंड कंप्लेंट फॉर्म भरें।