अपनी रोजमर्रा की जरूरतों से अलग हमें कभी कभी अतिरिक्त धन की आवश्यकता पड़ जाती है। जैसे शादी, मेडिकल बिल, शिक्षा या अन्य किसी घर की आवश्यक वस्तु अदि की आवश्यकता पूरा करने के लिए। ऐसी स्थिती में पर्सनल लोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, पर्सनल लोन की खास बात यह होती है कि बैंक से लोन लेने पर आपको किसी भी प्रकार की कोई सिक्योरिटी नहीं देनी होती है। आज हम आपको एक ऐसे पर्सनल लोन के बारे में बताने वाले है जिससे आप आसानी से पर्सनल लोन ले पाएंगे और उसको उतनी ही आसानी से रिपेमेंट भी कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन के बारे में, इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे की इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन क्या है और इस लोन को आप किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं, अधिक जानने के लिए पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन क्या है ?
इंडसइंड बैंक एक भारतीय प्राइवेट सेक्टर बैंक है, इस बैंक की स्थापना अप्रैल 1994 में हुई थी। इस बैंक का शुभारंभ उस समय के मौजूदा फाइनेंस मिनिस्टर श्री मनमोहन सिंह ने खुद अपने हाथों से किया था, इस बैंक का मुख्यालय पुणे में स्थित है। वर्तमान समय में इंडसइंड बैंक पूरे भारत में 800 शाखाओं और 1500 एटीएम मशीनो के साथ भारत का एक स्थापित और भरोसेमंद नेटवर्क बन चुका है। यह बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के अकाउंट खोलने तथा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार के लोन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। मौजूदा समय में इंडसइंड बैंक की तरफ से 25 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन दिया जा रहा है तथा इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.49% से शुरू होती है। इस लोन का भुगतान आप 5 साल तक के टाइम पीरियड में कर सकते हैं।

यदि आप इंडसइंड बैंक से पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन का विवरण
आर्टिकल का नाम | Indusind Bank Personal Loan Kaise Le |
लोन का माध्यम | ऑफिशल वेबसाइट |
लोन का प्रकार | पर्सनल लोन |
लोन लेने के लिए उम्र | 21 से 60 वर्ष |
लेने के लिए जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण (तथा अन्य केवाईसी डॉक्यूमेंट) |
अप्लाई करने का प्रोसेस | ऑनलाइन प्रोसेस |
कितना लोन मिलेगा? | 25 लाख तक |
ऑफिशल वेबसाइट | IndusInd.com |
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन के लिए जरुरी पात्रता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- आवेदक की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की आय का कोई स्रोत होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक का मासिक वेतन न्यूनतम 25,000 रुपए तक होना चाहिए।
- आवेदक का वेतन हर महीने उसके बैंक में आना चाहिए।
- यदि आवेदक किराय के घर में रहता है तो निवास स्थान पर न्यूनतम 1 वर्ष पूर्ण होना चाहिए।
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सेल्फी
- ऐड्रेस प्रूफ
- सैलरी स्लिप
- बैंक अकाउंट
- 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन लेने पर फीस और शुल्क
Indusind Bank Personal Loan | Charges |
Annual Interest (वार्षिक ब्याज) | 10.49% से शुरू ( लोन राशि पर निर्भर करेगा) |
Processing Fees (प्रोसेसिंग फीस) | लोन राशि का 3% तक |
Period of repayment (पुनर्भुगतान की अवधि) | 1 से 5 साल (आवेदक के अनुसार) |
GST (जीएसटी) | 18% तक |
Late Fee (विलम्ब शुल्क) | EMI Delay होने पर देना पड़ सकता है। |
Loan Service Fee (ऋण सेवा शुल्क) | लोन राशि पर निर्भर करेगा। |
इंडसइंड बैंक की अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना
बैंक/NBFC | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
बैंक ऑफ बडौदा | 9.70% – 17.05% |
पंजाब नेशनल बैंक | 9.30% – 15.85% |
टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
एसबीआई | 10.30% – 15.10% |
HDFC बैंक | 11.00% से शुरू |
ICICI बैंक | 10.75% से शुरू |
ऐक्सिस बैंक | 10.25% से शुरू |
कोटक महिंद्रा बैंक | 10.99% से शुरू |
IDFC फर्स्ट बैंक | 10.49% से शुरू |
बजाज फिनसर्व | 13.00% से शुरू |
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन की विशेषताएं।
- कोई भी वेतन भोगी व्यक्ति छात्र सेवा निर्मित व्यक्ति इंडसइंड बैंक से व्यक्तिगत ऋण के लिए अप्लाई कर सकता है।
- यह पर्सनल लोन आप 12 महीने से 60 महीने में चुका सकते हैं।
- बैंक की ऑफिशल वेबसइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 35 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 24×7 ग्राहक सहायता सेवा।
- कम प्रोसेसिंग फीस, लंबी अवधि और आकर्षक ब्याज दरें।
- लोन सीधे आपके बैंक खाते में वितरित किया जाता है।
- विभिन्न माध्यमों से भुगतान की सुविधा।
- समय पर पुनर्भुगतान से क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है और अधिक मात्रा में व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
पर्सनल लोन के लिया ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इंडसइंड बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट IndusInd.com पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर Products के ऑप्शन में जाकर Loans के ऑप्शन में जाना है।

- Loans ऑप्शन में Personal Loans का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद न्यू पेज ओपन होगा।
- न्यू पेज पर आने के बाद आपके सामने पर्सनल लोन से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएंगी, इसी पेज पर आपको Apply now का ऑप्शन दिखाई देगा।

- Apply now ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है और फिर फॉर्म को Submit कर देना है।

- उसके बाद बैंक के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे, आपके डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे और अगर आप बैंक की सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आपका लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
- लोन अप्रूव होने के 4 -5 दिन के अंदर आपके अकाउंट में लोन की रकम आ जायगी।
कस्टमर केयर नंबर (IndusInd Bank Customer Care Number)
टोल फ्री नंबर: 0226 857 7777 / 0224 406 6666 / 0224 220 7777 / 1860 267 7777
ईमेल आईडी: reachus@indusind.com / NRI कस्टमर nri@indusind.com