आज कल के दोर में जब महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, हम जैसे आम लोगो के लिए अचानक से आये अतिरिक्त खर्च जैसे घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, शादी या अन्य अवसर के लिए धन जुटाना काफी मुश्किल हो गया है। इस तरह की स्थिति में पर्सनल लोन आपको राहत दे सकता है। आज कल बहुत से बैंक पर्सनल लोन ऑफर कर रहे है। खास बात यह है कि पर्सनल लोन में आपको किसी भी प्रकार की कोई सिक्योरिटी नहीं देनी होती है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि IDBI Bank पर्सनल लोन कैसे लें। आईडीबीआई बैंक से आप आसानी से लोन ले सकते हैं तथा आसान किस्तों में इसकी रीपेमेंट भी कर सकते हैं। चलिए IDBI Bank पर्सनल लोन क्या है तथा आईडीबीआई बैंक से लोन लेने का क्या प्रोसेस है इन सब को विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
आईडीबीआई बैंक क्या है?
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (आईडीबीआई बैंक या आईडीबीआई) जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एक सहायक कंपनी है जो वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है। इसकी स्थापना 1964 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक के रूप में हुई थी, जो एक विकास वित्त संस्थान है, जो औद्योगिक क्षेत्र को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। 2005 में, संस्था को अपने वाणिज्यिक प्रभाग, आईडीबीआई बैंक के साथ मिला दिया गया, जिससे वर्तमान बैंकिंग इकाई बन गई और इसे “अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक” श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया गया। बाद में मार्च 2019 में, RBI ने इसे एक निजी बैंक के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया। कई राष्ट्रीय संस्थान आईडीबीआई में अपनी जड़ें जमाते हैं जैसे सिडबी, इंडिया एक्ज़िम बैंक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया और नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉजिटरी लिमिटेड।
31 मार्च 2016 तक बैंक का कुल बैलेंस शीट आकार ₹3.74 ट्रिलियन था। 1 फरवरी 2020 तक इसके 3,683 एटीएम, 1,892 शाखाएं हैं, जिनमें दुबई में एक विदेशी शाखा, 58 ई-लाउंज और 1,407 केंद्र शामिल हैं। सितंबर 2021 तक, जीवन बीमा निगम के पास 49.24% शेयरधारिता है और केंद्र सरकार के पास 45.48% है, जिसमें LIC बैंक के प्रबंधन के नियंत्रण में है।

यह बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के अकाउंट खोलने तथा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार के लोन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। मौजूदा समय में आईडीबीआई बैंक की तरफ से 5 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन दिया जा रहा है तथा IDBI Bank पर्सनल लोन की ब्याज दरें 9.50% से शुरू होती है। इस लोन का भुगतान आप 5 साल तक के टाइम पीरियड में कर सकते हैं। यदि आप IDBI Bank पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
IDBI Bank से लोन का विवरण
आर्टिकल का नाम | IDBI Bank Personal Loan Kaise Le |
लोन का माध्यम | ऑफिशल वेबसाइट |
लोन का प्रकार | पर्सनल लोन |
लोन लेने के लिए उम्र | 21 से 60 वर्ष |
लेने के लिए जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण (तथा अन्य केवाईसी डॉक्यूमेंट) |
अप्लाई करने का प्रोसेस | ऑनलाइन प्रोसेस |
कितना लोन मिलेगा? | 5 लाख तक |
ऑफिशल वेबसाइट | IDBIBANK.IN |
आईडीबीआई बैंक पर्सनल लोन के लिए जरुरी पात्रता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- आवेदक की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की आय का कोई स्रोत होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक का वेतन हर महीने उसके बैंक में आना चाहिए।
- यदि आवेदक किराय के घर में रहता है तो निवास स्थान पर न्यूनतम 1 वर्ष पूर्ण होना चाहिए।
IDBI Bank से लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सेल्फी
- ऐड्रेस प्रूफ
- सैलरी स्लिप
- बैंक अकाउंट
- 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
आईडीबीआई बैंक पर्सनल लोन लेने पर फीस और शुल्क
IDBI Bank Personal Loan | Charges |
Annual Interest (वार्षिक ब्याज) | 9.50% से शुरू ( लोन राशि पर निर्भर करेगा) |
Processing Fees (प्रोसेसिंग फीस) | लोन राशि का 1% |
Period of repayment (पुनर्भुगतान की अवधि) | 1 से 5 साल (आवेदक के अनुसार) |
GST (जीएसटी) | 18% तक |
Late Fee (विलम्ब शुल्क) | EMI Delay होने पर देना पड़ सकता है। |
Loan Service Fee (ऋण सेवा शुल्क) | लोन राशि पर निर्भर करेगा। |
IDBI बैंक की अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना
बैंक/NBFC | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
IDBI बैंक | 9.50% से शुरू |
इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
बैंक ऑफ बडौदा | 9.70% – 17.05% |
पंजाब नेशनल बैंक | 9.30% – 15.85% |
टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
एसबीआई | 10.30% – 15.10% |
HDFC बैंक | 11.00% से शुरू |
ICICI बैंक | 10.75% से शुरू |
ऐक्सिस बैंक | 10.25% से शुरू |
कोटक महिंद्रा बैंक | 10.99% से शुरू |
IDFC फर्स्ट बैंक | 10.49% से शुरू |
बंधन बैंक लिमिटेड | 10.50% से शुरू |
IDBI Bank पर्सनल लोन की विशेषताएं।
- कोई भी वेतन भोगी व्यक्ति छात्र सेवा निर्मित व्यक्ति IDBI बैंक से व्यक्तिगत ऋण के लिए अप्लाई कर सकता है।
- यह पर्सनल लोन आप 12 महीने से 60 महीने में चुका सकते हैं।
- बैंक की ऑफिशल वेबसइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 5 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 24×7 ग्राहक सहायता सेवा।
- कम प्रोसेसिंग फीस, लंबी अवधि और आकर्षक ब्याज दरें।
- लोन सीधे आपके बैंक खाते में वितरित किया जाता है।
- विभिन्न माध्यमों से भुगतान की सुविधा।
- समय पर पुनर्भुगतान से क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है और अधिक मात्रा में व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
IDBI बैंक से लोन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर लोन के सेक्शन में पर्सनल लोन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- पर्सनल लोन से जुड़ी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएंगी।
- इस पेज पर आपको Apply now का ऑप्शन दिखाई देगा।
- Apply now ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है और फिर फॉर्म को Submit कर देना है।
- उसके बाद बैंक के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे, आपके डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे और अगर आप बैंक की सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आपका लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
- लोन अप्रूव होने के 4 -5 दिन के अंदर आपके अकाउंट में लोन की रकम आ जायगी।
कस्टमर केयर नंबर (IDBI Bank Customer Care Number)
Toll Free – 1800-209-4324 1800-22-1070 (24×7 service)