दोस्तों आम आदमी के जीवन में कभी ना कभी ऐसा समय आ ही जाता है के हमें किसी इमरजेंसी के कारण पैसो की आवश्यकता होती है परंतु उस समय हमारी मदद के लिए कोई नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में हम उधार पैसा लेकर अपना काम चलते है। ऐसी स्थिति में आप विभिन्न बैंको या फाइनेंशियल कंपनी द्वारा ऑफर किये जा रहे पर्सनल लोन के बारे में सोच सकते हैं। इस तरह के लोन के लिए आपको किसी गारंटर की जरुरत नहीं होती है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Deutsche Bank पर्सनल लोन कैसे लें। ड्यूश बैंक से आप आसानी से लोन ले कर बहुत ही आसान किश्तों में चुका सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम विस्तार से यह जानने की कोशिश करेंगे कि Deutsche Bank पर्सनल लोन क्या है और ड्यूश बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया क्या है।
ड्यूश बैंक पर्सनल लोन
Deutsche Bank एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वव्यापी बैंक है जिसका मुख्यालय फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में है। बैंक के पास 72 देशों में 80,000 से भी अधिक कर्मचारी हैं और यह यूरोप, अमेरिका के एशिया पैसिफिक व् उद्भवित बाज़ारों में यह महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। बैंक निजी व् व्यवसायिक ग्राहकों के साथ साथ कार्पोरेट व् संस्थागत ग्राहकों को भी वित्तीय उत्पाद व् सुविधाएं प्रदान करता है। सुविधाओं में विक्रय, व्यवसाय और ऋण व् इक्विटी की शुरुआत; विलय व् अधिग्रहण (एम&ए); जोखिम प्रबंधन उत्पाद, जैसे कि व्युत्पाद, कार्पोरेट वित्त, संपत्ति प्रबंधन, खुदरा बैंकिंग, कोष प्रबंधन और लेनदेन बैंकिंग इत्यादि सम्मिलित है।

ड्यूश बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के अकाउंट खोलने तथा विभिन्न प्रकार के लोन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। Deutsche Bank पर्सनल लोन की ब्याज दरें 24% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। ड्यूश बैंक 4 साल तक की अवधि के लिए 1.5 लाख रुपये तक की लोन राशि प्रदान करता है। Deutsche Bank पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग पूरी तरह से डिजिटल है और यह प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन भी ऑफर करता है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ें।
Deutsche Bank से लोन का विवरण
आर्टिकल का नाम | Deutsche Bank Personal Loan Kaise Le |
लोन का माध्यम | ऑफिशल वेबसाइट |
लोन का प्रकार | पर्सनल लोन |
लोन लेने के लिए उम्र | 25 से 60 वर्ष |
लेने के लिए जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण (तथा अन्य केवाईसी डॉक्यूमेंट) |
अप्लाई करने का प्रोसेस | ऑनलाइन प्रोसेस |
कितना लोन मिलेगा? | 50,000 से 1.5 लाख तक |
ऑफिशल वेबसाइट | deutschebank.co.in |
ड्यूश बैंक पर्सनल लोन के लिए जरुरी पात्रता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है
- आवेदक की उम्र 25 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए
- आवेदक की आय का कोई स्रोत होना चाहिए
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए
- आवेदक का वेतन हर महीने उसके बैंक में आना चाहिए
- आवेदक का सिबिल स्कोर 750 या अधिक होना चाहिए
Deutsche Bank से लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सेल्फी
- ऐड्रेस प्रूफ
- सैलरी स्लिप
- बैंक अकाउंट
ड्यूश बैंक पर्सनल लोन लेने पर फीस और शुल्क
Deutsche Bank Personal Loan | Charges |
Annual Interest (वार्षिक ब्याज) | 24% से शुरू ( लोन राशि पर निर्भर करेगा) |
Processing Fees (प्रोसेसिंग फीस) | लोन राशि का 2% तक |
Period of repayment (पुनर्भुगतान की अवधि) | 1 से 4 साल (आवेदक के अनुसार) |
GST (जीएसटी) | 18% तक |
Late Fee (विलम्ब शुल्क) | EMI Delay होने पर देना पड़ सकता है। |
Loan Service Fee (ऋण सेवा शुल्क) | लोन राशि पर निर्भर करेगा। |
ड्यूश बैंक की अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना
बैंक/NBFC | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
Deutsche Bank | 24% से शुरू |
ऐक्सिस बैंक | 10.25% से शुरू |
ICICI बैंक | 10.75% से शुरू |
IDBI बैंक | 9.50% से शुरू |
इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
बैंक ऑफ बडौदा | 9.70% – 17.05% |
पंजाब नेशनल बैंक | 9.30% – 15.85% |
टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
एसबीआई | 10.30% – 15.10% |
HDFC बैंक | 11.00% से शुरू |
कोटक महिंद्रा बैंक | 10.99% से शुरू |
बंधन बैंक लिमिटेड | 10.50% से शुरू |
Deutsche Bank पर्सनल लोन की विशेषताएं
- कोई भी वेतन भोगी व्यक्ति छात्र सेवा निर्मित व्यक्ति ड्यूश बैंक से व्यक्तिगत ऋण के लिए अप्लाई कर सकता है।
- यह पर्सनल लोन आप 12 महीने से 48 महीने में चुका सकते हैं।
- बैंक की ऑफिशल वेबसइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 1.5 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- लोन के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 24×7 ग्राहक सहायता सेवा।
- कम प्रोसेसिंग फीस, लंबी अवधि और आकर्षक ब्याज दरें।
- लोन सीधे आपके बैंक खाते में वितरित किया जाता है।
- विभिन्न माध्यमों से भुगतान की सुविधा।
- समय पर पुनर्भुगतान से क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है और अधिक मात्रा में व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
Deutsche बैंक से लोन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ड्यूश बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट deutschebank.co.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Explore Products के सेक्शन में Loans ऑप्शन के अंदर Personal Loan पर क्लिक करें।
- यहां आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस पेज पर आपको अपना फोन नंबर date of birth और PAN नंबर डालना है।
- आपके फोन नंबर पर OTP प्राप्त होगा, इसे एंटर करके आगे का प्रोसेस continue करें।
- पर्सनल लोन से जुड़ी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएंगी।
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है और फिर फॉर्म को Submit कर देना है।
- अगर आप लोन के लिए एलिजिबल हुए तो लोन की राशि सीधे आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जायगी।
कस्टमर केयर नंबर (Deutsche Bank Customer Care and Contacts)
टोल फ्री नंबर: 1860 266 6601
Email : customer.care@db.com
डाक: ग्राहक सेवा, ड्यूश बैंक एजी, पीओ बॉक्स 9095, मुंबई – 400063