कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें अचानक से घर की मरम्मत, शिक्षा, शादी या अन्य किसी काम के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता होती है। अगर आप किसी ऐसी परिस्थिति में हैं, के आपको अपनी कुछ खास आवश्यकता के अंतर्गत अतिरिक्त धन की जरूरत है तो ऐसी स्थिती में पर्सनल लोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पर्सनल लोन की खास बात यह होती है कि आपको किसी भी प्रकार की कोई सिक्योरिटी नहीं देनी होती है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Bandhan Bank से लोन कैसे लें। बंधन बैंक से आप आसानी से लोन ले सकते हैं तथा आसान किस्तों में इसकी रीपेमेंट भी कर सकते हैं। चलिए बंधन बैंक पर्सनल लोन क्या है तथा बंधन बैंक से लोन लेने का क्या प्रोसेस है इस सब को विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
बंधन बैंक क्या है ?
बंधन बैंक लिमिटेड एक बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। बंधन बैंक भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 34 में मौजूद है, जिसमें 5,639 बैंकिंग आउटलेट और 2.63 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। भारतीय रिजर्व बैंक से सार्वभौमिक बैंकिंग लाइसेंस (universal banking licence) प्राप्त करने के बाद, बंधन बैंक ने 23 अगस्त 2015 को 501 शाखाओं, 50 एटीएम और 2,022 बैंकिंग इकाइयों (BUs) के साथ परिचालन शुरू किया। बैंक ने 31 मार्च, 2022 तक ₹96,331 करोड़ से अधिक की जमा राशि जुटाई है और इसकी कुल अग्रिम राशि ₹99,338 करोड़ से अधिक है।

यह बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के अकाउंट खोलने तथा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार के लोन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। मौजूदा समय में बंधन बैंक की तरफ से 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन दिया जा रहा है तथा Bandhan Bank से लोन की ब्याज दरें 10.50% से शुरू होती है। इस लोन का भुगतान आप 5 साल तक के टाइम पीरियड में कर सकते हैं। यदि आप Bandhan Bank से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बंधन बैंक पर्सनल लोन से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
Bandhan Bank से लोन का विवरण
आर्टिकल का नाम | Bandhan Bank Personal Loan Kaise Le |
लोन का माध्यम | ऑफिशल वेबसाइट |
लोन का प्रकार | पर्सनल लोन |
लोन लेने के लिए उम्र | 21 से 60 वर्ष |
लेने के लिए जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण (तथा अन्य केवाईसी डॉक्यूमेंट) |
अप्लाई करने का प्रोसेस | ऑनलाइन प्रोसेस |
कितना लोन मिलेगा? | 15 लाख तक |
ऑफिशल वेबसाइट | Bandhanbank.com |
बंधन बैंक पर्सनल लोन के लिए जरुरी पात्रता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- आवेदक की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की आय का कोई स्रोत होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक का वेतन हर महीने उसके बैंक में आना चाहिए।
- यदि आवेदक किराय के घर में रहता है तो निवास स्थान पर न्यूनतम 1 वर्ष पूर्ण होना चाहिए।
Bandhan Bank से लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सेल्फी
- ऐड्रेस प्रूफ
- सैलरी स्लिप
- बैंक अकाउंट
- 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
बंधन बैंक पर्सनल लोन लेने पर फीस और शुल्क
Bandhan Bank Personal Loan | Charges |
Annual Interest (वार्षिक ब्याज) | 10.50% से शुरू ( लोन राशि पर निर्भर करेगा) |
Processing Fees (प्रोसेसिंग फीस) | लोन राशि का 1% |
Period of repayment (पुनर्भुगतान की अवधि) | 1 से 5 साल (आवेदक के अनुसार) |
GST (जीएसटी) | 18% तक |
Late Fee (विलम्ब शुल्क) | EMI Delay होने पर देना पड़ सकता है। |
Loan Service Fee (ऋण सेवा शुल्क) | लोन राशि पर निर्भर करेगा। |
बंधन बैंक की अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना
बैंक/NBFC | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
बैंक ऑफ बडौदा | 9.70% – 17.05% |
पंजाब नेशनल बैंक | 9.30% – 15.85% |
टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
एसबीआई | 10.30% – 15.10% |
HDFC बैंक | 11.00% से शुरू |
ICICI बैंक | 10.75% से शुरू |
ऐक्सिस बैंक | 10.25% से शुरू |
कोटक महिंद्रा बैंक | 10.99% से शुरू |
IDFC फर्स्ट बैंक | 10.49% से शुरू |
बजाज फिनसर्व | 13.00% से शुरू |
बंधन बैंक पर्सनल लोन की विशेषताएं।
- कोई भी वेतन भोगी व्यक्ति छात्र सेवा निर्मित व्यक्ति बंधन बैंक से व्यक्तिगत ऋण के लिए अप्लाई कर सकता है।
- यह पर्सनल लोन आप 12 महीने से 60 महीने में चुका सकते हैं।
- बैंक की ऑफिशल वेबसइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 15 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
- लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 24×7 ग्राहक सहायता सेवा।
- कम प्रोसेसिंग फीस, लंबी अवधि और आकर्षक ब्याज दरें।
- लोन सीधे आपके बैंक खाते में वितरित किया जाता है।
- विभिन्न माध्यमों से भुगतान की सुविधा।
- समय पर पुनर्भुगतान से क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है और अधिक मात्रा में व्यक्तिगत ऋण प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
Bandhan Bank से लोन के लिया ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बंधन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट Bandhanbank.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर लोन के सेक्शन में पर्सनल लोन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- पर्सनल लोन से जुड़ी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएंगी।
- इस पेज पर आपको Apply now का ऑप्शन दिखाई देगा।
- Apply now ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करनी है और फिर फॉर्म को Submit कर देना है।
- उसके बाद बैंक के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे, आपके डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे और अगर आप बैंक की सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आपका लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
- लोन अप्रूव होने के 4 -5 दिन के अंदर आपके अकाउंट में लोन की रकम आ जायगी।
कस्टमर केयर नंबर (Bandhan Bank Customer Care Number)
Customer Care Helpline (Toll-free): 1800-258-8181
Customer Care Number: 033-4409-9090
Email ID :customercare@bandhanbank.com